देखिए, आज दिल्ली में देश के भविष्य के साथ क्या हुआ...?
दिल्ली में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया। यह वही युवा हैं, जिनके कंधों पर देश का भविष्य टिका है। जिन बच्चों की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए उनके माता-पिता दिन-रात मेहनत करते हैं, अपने सपनों और जरूरतों में कटौती करते हैं, आज वही छात्र सड़कों पर अपनी आवाज़ बुलंद करते दिखाई दिए।
आलोचकों का कहना है कि छात्रों की मांगों पर संवाद और समाधान की जगह लाठीचार्ज किया गया। उनका आरोप है कि पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े सवालों का जवाब देने के बजाय प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर सख्ती बरती गई।
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन पर पुलिस कार्रवाई, सियासत तेज
छात्र प्रदर्शन | पुलिस कार्रवाई
दिल्ली में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। प्रदर्शनकारियों पर की गई कार्रवाई के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार �
Indore, Indore | Jul 20, 2026