धनोरा: जर्जर भवन में पढ़ाई और भोजन: पनवास स्कूल की बदहाली ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल
Dhanora, Seoni | Apr 6, 2026 संकुल केंद्र भिलाई क्षेत्र अंतर्गत पनवास स्कूल की हालत बेहद चिंताजनक और शर्मनाक बनी हुई है। यहां बुनियादी सुविधाओं का अभाव साफ नजर आता है। स्कूल में मौजूद किचन सेट पूरी तरह जर्जर और टूट-फूट चुका है, जिससे मध्यान्ह भोजन बनाना तक मुश्किल हो गया है। मजबूरी में प्रधान पाठक को इसी खतरनाक और असुरक्षित ढांचे में बच्चों के लिए भोजन तैयार करवाना पड़ रहा है।