शाहजहांपुर। थाना कलान क्षेत्र के ग्राम बाराकलां निवासी धीरपाल पुत्र गोकरन कश्यप ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर एक व्यक्ति पर पांच लाख रुपये हड़पने और धमकी देने का आरोप लगाया है। धीरपाल के अनुसार बदायूं मार्ग स्थित उनकी पट्टे की भूमि पर कब्जे का विवाद चल रहा था।