पंचदेवरी: कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी लापता, गहने व नकदी लेकर जाने की आशंका प्राथमिकी दर्ज जांच में जुटी।
कटेया थाना क्षेत्र के एक गांव से 15 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है। पीड़ित पिता द्वारा थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार उनकी पुत्री 15 जून को अचानक घर से गायब हो गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। पिता ने आशंका जताई है कि किशोरी घर से जाते समय अपनी मां क