गुना नगर: हनुमान टेकरी मेले में सुरक्षा में मदद करनेवाले ग्राम व नगर रक्षा समिति के सदस्यों को SP ने पुलिस लाइन में किया सम्मानित
गुना में हनुमान टेकरी धाम पर 23 अप्रैल 2024 को हनुमान जन्मोत्सव पर विशाल मेले के आयोजन में पुलिस का सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करने वाले ग्राम और नगर रक्षा समिति के सदस्यो को एसपी ने 2 सितंबर को सम्मानित किया। पुलिस लाइन गुना में हुए कार्यक्रम में एसपी संजीव कुमार सिन्हा ने ग्राम और नगर रक्षा समिति के 100 से अधिक सदस्यो को प्रमाण पत्र टोपी और लाठी भेंट की।