अशोक नगर: गणेश कॉलोनी निवासी 55 वर्षीय शिवराम सिंह 39 दिनों से लापता, परिवार परेशान पुलिस ने तलाश की शुरु
अशोकनगर में 55 वर्षीय शिवराम सिंह राजपूत के लापता होने का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस के मुताबिक, गणेश कॉलोनी निवासी शिवराम सिंह 26 मई की दोपहर घर से निकले थे। परिवार के अनुसार खाना खाने के बाद उन्होंने कहा था कि वे अभी लौटकर आते हैं, लेकिन इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन जब कोई जानकारी नहीं मिली।