धमदाहा: बांसबिट्टा में वृद्धा की निर्मम हत्या से सनसनी, एक आरोपी हिरासत में, शव मिलने से इलाके में फैली दहशत
धमदाहा :- मीरगंज थाना क्षेत्र के टोटहा बघवा स्थित बांसबिट्टा में बुधवार को एक वृद्ध महिला की निर्मम हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बांसबिट्टा से 64 वर्षीय महिला का शव बरामद होने के बाद घटनास्थल पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। मृतका की पहचान बालूचक वार्ड संख्या-15 निवासी होप्पनमय देवी के रूप में हुई है।