देवीपुर थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में एक महिला के ऊपर उसकी सौतन ने गर्म तेल डाल दिया जिस महिला बुरी तरह से झुलस गई घायल महिला के पिता ने गुरुवार के सुबह 8:00 बजे यह आरोप लगाया है की महिला रात में सोई थी तभी सौतन ने 1 लीटर गर्म तेल करके उसके ऊपर डाल दिया जिसमें महिला बुरी तरह से झुलस गई जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी है।