भोरे: भोरे प्रखंड कार्यालय पर भाकपा माले का प्रदर्शन, मांगों के समर्थन में नारेबाजी और बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
भोरे प्रखंड कार्यालय के परिसर में सोमवार की दोपहर 2:00 बजे अखिल भारतीय किसान महासभा के राज्य व्यापी आह्वान पर भाकपा माले ने जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए प्रखंड कार्यालय पर धरना दिया। प्रदर्शन के पश्चात एक प्रतिनिधि मंडल ने बीडीओ दिनेश कुमार सिंह को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।