भोरे: प्रखंड के एक गांव में दीवार तोड़ने पर निकले 3 जहरीले सांप, बोरी में भरकर जंगल में छोड़ा, वीडियो वायरल
प्रखंड के एक गांव में पुराने घर का दीवार तोड़ने के दौरान तीन जहरीले सांप निकलने से अफरा तफरी मच गई। घर का दिवाल काफी पुराना होने की वजह से सांपों का अड्डा बन चुका था। रविवार की दोपहर 2:00 बजे उसे तोड़ा जा रहा था। इसी क्रम में एक के बाद एक सांप निकलने लगे। जिसे एक्सपर्ट द्वारा बोरी में रख कर दूर जंगल में ले जाकर छोड़ गया। जिसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।