भोरे थाना क्षेत्र में विदेश भेजने के नाम पर बड़े पैमाने पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगो ने बेहतर नौकरी का झांसा देकर दर्जनों युवकों से लाखों रूपये ऐंठ लिए और अब फरार है। मामले को लेकर पीड़ित राजेश कुशवाहा ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि चफवा गांव निवासी राजेश कुशवाहा को छोटकी छटीयाव निवासी नारायण गुप्ता ने विदेश भेजने हेतु रूपये लिए।