भोरे: भोरे में पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट टूर्नामेंट में कुशीनगर की टीम ने सिवान को 5 रनों से हराया, बनी विजेता
भोरे प्रखंड की लखराव में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय क्रिकेट टूर्नामेंट सुपर वॉकआउट के तहत खेले गए मुकाबले में कुशीनगर की टीम ने रोमांचक जीत दर्ज कर ली। सोमवार के दोपहर 1:00 बजे आयोजित इस टूर्नामेंट मैच में टॉस जीतकर कुशीनगर की टीम में पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाकर सिवान को लक्ष्य दिया।