बरेली: बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र में बच्चों के बीच हुए विवाद में युवक के साथ की गई मारपीट, पीड़ित ने एसएसपी से की शिकायत
थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के ग्राम सिमरा निवासी सुनील मारपीट में घायल हो गया। सुनील ने पूरे मामले में एसएसपी से शिकायत की। गांव के ही वेदपाल और उसके बेटे सचिन से बच्चों के बीच मामूली बात पर विवाद हुआ था, जिसके बाद लाठी डंडों से सुनील के साथ मारपीट की गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि क्षेत्रीय थाने में कोई भी कार्यवाही नहीं हुई।