बरेली: जिलाधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का जताया विरोध
जिला अधिकारी कार्यालय पहुंचकर राष्ट्रीय बजरंग दल ने किया प्रदर्शन,बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का विरोध जताते हुए प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी को दिया।राष्ट्रीय बजरंग दल के जिला अध्यक्ष रोहित गंगवार ने कहा कि बांग्लादेश में हिंसा और आंदोलन के कारण संपूर्ण कानून व्यवस्था और सरकार ध्वस्त हो गई है। हिंदुओं पर हो रहे हैं अत्याचार।