बरेली: सीबीगंज थाना क्षेत्र में पिता ने की बेटी की गला दबाकर हत्या
सीबीगंज में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। किशोरी का एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। जिसके बाद लड़की के पिता ने मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था, लेकिन लड़की के पिता को गांव में बदनामी का डर सताने लगा था।