बरेली: शाही और शीशगढ़ में महिलाओं की हत्या करने वाला साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार, चुन-चुनकर कर रहा था महिलाओं की हत्या
शाही और शीशगढ़ इलाके में महिलाओं की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सगी मां के रहते पिता द्वारा दूसरा विवाह कर लिए जाने के बाद सौतेली मां के व्यवहार से परेशान होकर साइको किलर बने नवाबगंज थाने के गांव बाकरगंज निवासी 35 वर्षीय कुलदीप कुमार को पुलिस ने शाही थाना क्षेत्र के गांव भुजिया माइनर से गिरफ्तार कर लिए है।