दावथ: दावथ मनरेगा भवन में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक प्रखंड प्रमुख सबिता देवी की अध्यक्षता में हुई
Dawath, Rohtas | Feb 19, 2024 दावथ प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित मनरेगा भवन में सोमवार को पंचायत समिति सदस्यों की आहूत बैठक प्रखंड प्रमुख सबिता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक की जानकारी देते हुए बीडीओ कुमार अश्वनी ने बताया कि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में उपस्थिति पंचायत समिति सदस्यों और मुखिया के बीच गत बैठक की कार्रवाई की संपुष्टि, विभागीय कार्यरत योजनाओं की समीक्षा की गई।