गाज़ियाबाद: विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया में नगर निगम ने बुलडोजर से हटाया अतिक्रमण
नगर निगम ने गाजियाबाद शहर में अतिक्रमण को हटाने के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। सोमवार को नगर निगम की टीम विजयनगर इंडस्ट्रियल एरिया पहुंचे और बुलडोजर से अतिक्रमण को हटाया। जोनल प्रभारी विजयनगर विवेक त्रिपाठी ने बताया कि नगर निगम की टीम लगातार अतिक्रमण को हटा रही है, जिससे मार्गो को अवरोध किया जा सके और गाजियाबाद में कहीं भी जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो।