गाज़ियाबाद: गर्मी के बढ़ते ही जस्सीपुरा मोड़ स्थित एमएमजी अस्पताल में बढ़ने लगी मरीजों की संख्या, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर
गर्मी के बढ़ते ही जस्सीपुरा मोड़ स्थित एमएमजी अस्पताल में मरीजों की संख्या रोजाना बढ़नी शुरू हो गई है। सीएमओ राकेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में उल्टी, दस्त, डायरिया के मरीज रोजाना आ रहे है, जिनके लिए स्पेशल वार्ड की व्यवस्था करते हुए कई बेड़ो को बढ़ाया गया है। उन्होंने गर्मी से बचने के लिए तरस पदार्थ का सेवन करने का सुझाव लोगों को दिया है।