गुना नगर: गुना पहुंचे मेला विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष, प्रताप छात्रावास में डिज्नीलैंड मेले का किया शुभारंभ, भाजपा नेता रहे मौजूद
मध्य प्रदेश मेला विकास प्राधिकरण ग्वालियर अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त अशोक जादौन गुना पहुंचे। 6 मई को पूर्व विधायक राजेंद्र सलूजा ने बताया, प्रताप छात्रावास मैदान में उन्होंने डिज्नीलैंड मेले का शुभारंभ कर भ्रमण किया। दुकानदारों ने स्वागत किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष और भाजपा जिला अध्यक्ष बड़ी संख्या में गुना भाजपा के नेता मौजूद रहे।