फुलवारी: फुलवारीशरीफ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप; सास बोली- सीढ़ी से गिरी थी
फुलवारीशरीफ स्थित भूसौला दानापुर में 24 वर्षीया विवाहिता रूपा कुमारी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस में केस दर्ज कराया है। मृतका के भाई राहुल कुमार के अनुसार, रूपा के देवर ने उसके साथ मारपीट की थी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद सास हेमंत देवी को छोड़कर ससुराल के बाकी सदस्य फरार हैं