सिरोही: पेट्रोल-पंप पर डीजल से कार धोने वाले 2 युवकों को गिरफ्तार किया गया, एसपी को वीडियो मिलने के बाद पुलिस ने की कार्रवाई
Sirohi, Sirohi | Apr 2, 2026 कुछ दिन पहले सिरोही एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ को इस घटना का एक शेयर वीडियो मिला था। वीडियो में एक युवक कार धो रहा था और दूसरा उसका वीडियो बना रहा था। एसपी राठौड़ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। वीडियो सप्ताहभर पुराना बताया जा रहा है। एएसपी किशोर सिंह चौहान और शिवगंज डीएसपी पुष्पेंद्र वर्मा के निर्देशन में पालड़ी एम