संडीला: अतरौली-भटपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की हुई मौत
अतरौली थाना क्षेत्र के गांव चमका मजरा सिकन्दरपुर निवासी रामलाल ने बताया कि उसका 18 वर्षीय बेटा बाबू गांव के ही 17 वर्षीय करूणा शंकर उर्फ करन के साथ रविवार की रात साढ़े दस बजे बाड़िल बाबा का मेला देखने बाइक से जा रहे थे। अतरौली-भटपुर मार्ग पर बाड़िल बाबा पेट्रोल पम्प के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी।