हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर संगठित अपराधों पर नियंत्रण के लिए हनुमानगढ़ में जिला विशेष टीम का गठन, एसपी ने जारी किए आदेश
जिले में संगठित अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ ने जिला विशेष टीम डीएसटी का गठन किया है। यह टीम अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप राजस्थान जयपुर के निर्देशों तथा पुलिस मुख्यालय के स्थायी आदेशों की पालना में गठित की गई है। जारी आदेश के अनुसार गठित डीएसटी में कुल 15 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल किए गए ।