अमानगंज: अमानगंज में कांग्रेस सेवादल की तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नगर
Amanganj, Panna | Apr 27, 2026 पन्ना जिले के अमानगंज में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सेवादल के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा अभियान के तहत भव्य आयोजन किया गया। ब्लॉक कांग्रेस सेवादल अमानगंज के नेतृत्व में निकली इस तिरंगा यात्रा ने पूरे नगर को देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।