कासगंज: ढोलना क्षेत्र में ईद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, कुर्बानी के अवशेषों के निस्तारण की तैयारी
आगामी ईद पर्व को देखते हुए ढोलना पुलिस और नगर पंचायत प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बिलराम नगर पंचायत क्षेत्र में कुर्बानी के बाद बचे अवशेषों के सुरक्षित निस्तारण के लिए जेसीबी मशीन से गहरा गड्ढा खुदवाया गया। प्रभारी निरीक्षक ढोलना जगदीश चंद्र ने नगर पंचायत कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कुर्बानी के अवशेषों को सुरक्षित तरीके से गड्ढे तक पहुंचाएं।