शिवपुरी नगर: शिवपुरी: सब्जी विक्रेता की बेटियों ने रचा इतिहास, MP बोर्ड 12वीं कृषि संकाय में दो बहनें प्रदेश में रहीं टॉप
माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा आज बुधवार की सुबह 11:00 बजे जारी हुए परीक्षा परिणामों में शिवपुरी जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। जिले की 2 सगी बहनों ने 12वीं के (एग्रीकल्चर) संकाय में प्रदेश में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है। वर्तमान में इन छात्राओं की सफलता पर परिवार में खुशी का माहौल है और वे आगे पीएटी की तैयारी कर रही हैं।