माण्डलगढ़: सिंगोली अफीम तोल केंद्र की व्यवस्थाओं से प्रभावित हुए विधायक गोपाल खंडेलवाल
मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल ने भीलवाड़ा जिला अफीम तोल केंद्र सिंगोली चारभुजा का आकस्मिक निरीक्षण कर किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं और तोल प्रक्रिया की पारदर्शिता की सराहना की। उन्होंने किसानों के ठहराव, वैज्ञानिक तोल व्यवस्था और मूलभूत सुविधाओं को देखकर इसे “विवाह समारोह जैसा बताया है।