ब्यावरा: जल गंगा संवर्धन अभियान: राज्य मंत्री ने गुलाब शाह की बावड़ी और अजनार नदी के तट पर किया श्रमदान
Biaora, Rajgarh | May 25, 2026 जल गंगा संवर्धन अभियान और गंगा दशमी के मौके पर राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार ने सोमवार को शाम 6:00 करीब गुलाब शाह की बावड़ी और अजनार नदी के तट पर साफ सफाई करते हुए श्रमदान किया। इस दौरान उनके साथ एसडीएम गोविंद कुमार दुबे, पूर्व राज्य मंत्री बद्री लाल यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।