ग्वालियर गिर्द: अधिवक्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाली सब इंस्पेक्टर की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
बहुचर्चित अधिवक्ता मृत्युंजय चौहान आत्महत्या मामले में मुरैना में पदस्थ महिला सब इंस्पेक्टर प्रीति जादौन का जमानत आवेदन कोर्ट ने खारिज कर दिया है. कोर्ट ने कहा है कि किसी को आत्महत्या के लिए उकसाना गंभीर अपराध है वह भी एक पुलिस अधिकारी द्वारा यह कृत्य किया जाता है तो उसकी गंभीरता और बढ़ जाती है क्योंकि सरकारी सेवक होने के साथ ही पुलिस कानून की रक्षक होती है