स्मृति ईरानी बनीं हरियाणा भाजपा की प्रभारी, भोला सिंह सह प्रभारी
चंडीगढ़।
भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को संगठन में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को हरियाणा का प्रभारी नियुक्त किया है। उनके साथ डॉ. भोला सिंह को सह प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। नियुक्तियों की घोषणा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने की।
स्मृति ईरानी को हरियाणा के साथ छत्तीसगढ़ का भी प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वह भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तर प्रदेश की संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रही थी.
हरियाणा के मौजूदा प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया को पंजाब की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि हरियाणा से राज्यसभा सदस्य एवं भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया को राजस्थान का प्रभारी बनाया गया है। भाजपा ने यह संगठनात्मक फेरबदल 2027 में होने वाले विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले किया है। पार्टी ने 28 राज्यों और आठ केंद्रशासित प्रदेशों के लिए प्रभारी एवं सह प्रभारियों की नई जिम्मेदारियां घोषित की हैं।
Sirsa, Sirsa | Sep 23, 2026