श्री गंगानगर: माकपा तहसील कमेटी श्रीगंगानगर ने पेयजल और सिवरेज को लेकर किया प्रदर्शन, DM को सौंपा ज्ञापन
Shree Ganganagar, Ganganagar | May 7, 2026
माकपा से सम्बंधित से कार्यकता व सीटू से सम्बंधित मजदूरो ने शहर की बिगडी हुई पेयजल व्यवस्था सीवरेज व खस्ता सडक हालत पर अपना रोष व्यक्त करते हुए।जिला मुख्यालय पर गुरुवार को दोपहर 1:00 बजे प्रदर्शन किया। सीटू के राज्य महासचिव कामरेड वी.एस राणा व माकपा के जिला सचिव वकील सिंह के नेतुत्व में माकपा कार्यकर्ता का जूलूस बाजार से होता हुआ कलेक्ट्रैट सभागार पर पहुचा।