अशोक नगर: संवेदनशील पहल: कलेक्टर ने सौंपा अनुकंपा नियुक्ति पत्र, परिवार को मिला सहारा
अशोकनगर में कलेक्टर साकेत मालवीय ने संवेदनशील पहल करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के तहत एक नियुक्ति पत्र वितरित किया। गुरुवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर ने पुलिस लाइन निवासी सुश्री पावनी जोशी को राजस्व विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद पर नियुक्ति पत्र सौंपा। पावनी जोशी को यह नियुक्ति उनके स्वर्गीय पिता योगेश जोशी के निधन के बाद अनुकंपा आधार पर प्रदान की गई है।