पोकरण: शिव भक्त मंडल के पोकरण व जोधपुर के भक्तों ने तिलकायत 108 इंद्र दमन राकेश बावा के जन्मोत्सव पर होली फाग का किया आयोजन
पोकरण जोधपुर के सबसे बड़े भक्त मंडल शिव भक्त मंडल के द्वारा तिलकायत 108 इन्द्रदमन राकेश बावा के जन्मोत्सव पर नाथद्वारा में पवित्र होली फाग का आयोजन किया गया । शिव भक्त मंडल ने पोकरण जोधपुर से करीब 70 पुरुषों,महिलाओं व युवाओ ने चंग की थाप पर धार्मिक भजनों के साथ पुष्प ओर गुलाल की होली खेल कर देशी विदेशी पर्यटकों को मन्त्र मुग्ध कर दिया ।