पोकरण: पुरोहितों की गली में महिला मंडल द्वारा फागोत्सव का आयोजन किया गया
ब्रज और बरसाने की तर्ज पर पोकरण में महिला मंडल द्वारा पुरोहितों की गली में रविवार को फाग उत्सव में होली के रसिया भजनों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर महिला मंडल के साथ ही नन्हे मुन्ने कलाकारों ने भगवान श्री कृष्ण व राधिका का सांगरच कर भजनों की प्रस्तुतियों पर शानदार नृत्य किया। इस दौरान महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर फूलों की होली खेली