पोकरण: मालगाड़ी से कट कर दो युवकों की हुई मौत के मामले में पोकरण अस्पताल की मोर्चरी के आगे बैठे परिजन, हत्या की जताई आशंका
शनिवार की रात्रि को चाचा गांव से पहले रेलवे ट्रैक पर दो युवकों के शव मिले रविवार की सुबह पोकरण पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पटरियो के बीच में मृत पड़े प्रधुमन और महेंद्र शव को कब्जे लेकर पोकरण अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। दोनों के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच को लेकर मोर्चरी के आगे धरना प्रदर्शन शुरू किया। दोनों शव को अपने कब्जे में लिया।