पोकरण: आदर्श विद्या मंदिर के प्रांगण में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज के मुख्य आतिथ्य में रामोत्सव का हुआ आयोजन
शनिवार की रात्रि को श्री राम जन्मभूमि में राम मंदिर के शुभारंभ पर रामोत्सव का आयोजन आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के साथ किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पोकरण विधायक महंत प्रताप पुरी महाराज उपस्थित रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका अध्यक्ष मनीष पुरोहित ने की।