पोकरण: जैसलमेर रोड पर साहिल होंडा के पास कबाड़ी की दुकान में लगी आग, मौके पर पहुंची नगर पालिका की दमकल
जैसलमेर जोधपुर सड़क मार्ग पर नरेश कबाड्डी की दुकान में सोमवार को अचानक कबाड़ में आग लग गई जिससे आसपास के क्षेत्र में दहशत फैल गई। सूचना पर पोकरण नगर पालिका की दमकल के पायलट सुरेश वाल्मीकि व फायरमैन मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। दमकल के पायलट ने बताया कि आग कबाड़ में कई जगहों पर लगी है जहां से धुआं उठ रहा है