ऊंचाहार: ऊँचाहार बस स्टैंड पर बाइक चोरी के आरोप में लोगों ने एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया
ऊँचाहार बस स्टैंड पर बाइक चोरी के आरोप में एक युवक को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है, पट्टी रहस कैथवल गाँव निवासी रंजीत यादव बस स्टैंड स्थित एक होटल पर दूध लेकर आये थे, इसी बीच मौका पाकर एक युवक उनकी बाइक लेकर भागने लगा, जिसे लोगों ने पीछा करने के बाद पकड़ लिया।युवक प्रतापगढ़ जिले का रहने वाला है, पुलिस उससे पूछताछ कर रही।