अंबिकापुर: अम्लभीट्ठी धान खरीदी केंद्र में मुर्गा शराब पार्टी का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, फर्जी लेबर भुगतान की शिकायत
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के अमलभिट्ठी समिति के प्रबंधक के अभद्र व्यवहार और फर्जी लेबर भुगतान की कलेक्टर से शिकायत के खबर के बाद समिति प्रबंधक एक नए अवतार में फिर नजर आए हैं जहां समिति प्रबंधक अपने साथियों के साथ फोटो में मुर्गा व शराब की पार्टी करते नजर आ रहे हैं। जिसकी शिकायत दिन दर्शन में ग्रामीणों ने की है।