अरवल: जिला पदाधिकारी आवास पर जनगणना 2027 का मकान सूचीकरण कार्य संपन्न
Arwal, Arwal | May 18, 2026 जनगणना 2027 के तहत मकान सूचीकरण एवं भवन गणना (हाउस लिस्टिंग एंड बिल्डिंग एन्यूमरेशन) कार्य के अंतर्गत जिला पदाधिकारी अरवल श्रीमती अमृषा बैंस के सरकारी आवास पर सूचीकरण कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। जिला प्रशासन द्वारा जनगणना कार्य को निर्धारित समय सीमा एवं गुणवत्ता के साथ संपन्न कराने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।