बानसूर: परशुराम जयंती पर बानसूर में निकली भव्य शोभायात्रा
Bansur, Alwar | Apr 19, 2026 बानसूर कस्बे में रविवार को विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिसमें समाज के लोगों ने उत्साह से भाग लिया। परशुराम भवन से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी।