राघोगढ़: राघोगढ़ में पराली जलाने पर बड़ी कार्रवाई, प्रशासन ने चार किसानों पर ढाई-ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया
Raghogarh, Guna | Apr 10, 2026 राघोगढ़ में पराली नरवाई जलाने पर प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही की। 10 अप्रैल को एसडीएम अमित सोनी ने बताया, कलेक्टर ने पराली जलाने पर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किया है। धारा 163 के तहत प्रतिबंध है। बीते रोज कृषि विकास अधिकारी और पटवारी के निरीक्षण में चार किसानों ने उल्लंघन किया। रिपोर्ट पर प्रत्येक पर ढाई ढाई हजार रुपए कुल ₹10000 का जुर्माना कर हिदायत दी है।