नुऑव हत्या कांड का खुलासा, 4 अभियुक्त गिरफ्तार
3 दिन पहले लापता हुए रविन्द्र का शव अखिनी गांव के पास मिला
कैमूर नुऑव थाना क्षेत्र के अखिनी गांव के समीप हत्या कर फेंके गए एक व्यक्ति के शव मिलने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस अधीक्षक, कैमूर को सुचना मिली अखिनी गांव के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना पर थानाध्यक्ष नुऑव को मौके पर भेजकर सत्यापन कराया गया।
जांच में मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार, पिता स्व. लक्ष्मण राम, निवासी अखिनी थाना नुऑव के रूप में हुई। मृतक की पत्नी ने बताया कि रविन्द्र 03.08.2026 की रात करीब 10:00 बजे पत्नी से दोस्त से मिलने जाने की बात कहकर घर से निकले थे, जिसके बाद वापस नहीं लौटे।
मृतक की पत्नी के फर्दबयान के आधार पर नुऑव थाना में कांड संख्या 69/26, दिनांक 05.08.2026 धारा 103(1)/62(2)/3(5) बीएनएस एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, मोहनिया के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर घटना में संलिप्त 4 नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. नौसाद खां उर्फ सोनु खां, पिता स्व. इस्तियार खां
2. मारकण्डेय मल्लाह, पिता स्व. रामाशंकर मल्लाह
3. अमित कुमार, पिता विन्धाचल राम
4. चम्पा देवी उर्फ पिंकी देवी, पति शम्भु शर्मा
सभी निवासी अखिनी, थाना नुऑव, जिला कैमूर।
पुलिस द्वारा अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।