इगलास के विसाहुली मोड़ पर ट्रक में आगजनी और सड़क जाम के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। 11 नामजद समेत करीब 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। दरअसल, 21 फरवरी को मथुरा-अलीगढ़ मार्ग पर सड़क पार करते समय आठ वर्षीय पल्लवी की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई थी। वह अपने परिजनों के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।