किशनगंज: केलवाड़ा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 15 साल से फरार महिला स्थाई वारंटी गुना से गिरफ्तार
जानकारी शनिवार शाम 7 बजे मिली बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदान्सु के निर्देशानुसार वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत केलवाड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शाहबाद के दो अलग-अलग मामलों (केस नंबर 397/2008 और 403/2008) में पिछले 15 वर्षों से फरार चल रही स्थाई वारंटी भारती को गिरफ्तार किया।