कटोरिया: तेज आंधी व बारिश से कटोरिया में बिजली आपूर्ति चरमराई, विभाग जुटा आपूर्ति बहाल करने में
Katoria, Banka | May 13, 2026 कटोरिया प्रखंड क्षेत्र में बीते मंगलवार को तेज आंधी व बारिश के साथ आकाशीय बिजली कड़कने से जगह-जगह विद्युत आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गयी थी। जिसको लेकर बुधवार को विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर देर शाम तक कार्य किया गया। हालांकि कई जगह अब भी आपूर्ति बाधित है जिसमें गुरुवार को कार्य किया जाएगा।