हमीरगढ़: हमीरगढ़ में शहरी सेवा शिविर के दौरान सरकारी भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
हमीरगढ़। शहरी सेवा शिविर-2026 के तहत नगर पालिका ने शुक्रवार को मुणपुरा शहरी क्षेत्र में सरकारी भूमि से वर्षों पुराना अवैध अतिक्रमण हटाया। उपखंड अधिकारी झंवर लाल मित्तल व अधिशासी अधिकारी भानु प्रताप सिंह के निर्देशन में पुलिस व राजस्व विभाग के सहयोग से जेसीबी से पक्के-कच्चे निर्माण, बाउंड्री तोड़ी गई।