धौलपुर: समौना गांव के पास चम्बल घाट पर बजरी खनन और परिवहन पर पुलिस की सख्ती, तीन ट्रैक्टर ट्रॉली सहित एक आरोपी गिरफ्तार
प्रतिबंधित चम्बल बजरी खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में डीएसटी टीम एवं थाना राजाखेड़ा पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए समौना क्षेत्र के चम्बल घाट पर दबिश दी गई। जिसमें पुलिस टीम ने रात्रि के दौरान लगभग 8 से 10 किलोमीटर तक चम्बल के बीहड़ों में पैदल चलकर कार्रवाई को अंजाम दिया। कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम को