टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस द्वारा गिरफ्तार बेगूसराय के ऋतिक को लेकर असमंजस है। पुलिस के अनुसार आरोपी पिपरा गांव का रामू महतो का पुत्र है। हालांकि, परिजनों ने हुलिया मिलने के बावजूद तस्वीर देखकर उसे अपना बेटा मानने से इनकार किया है। परिजनों ने बताया कि बेटे का फोन दो दिन से स्विच ऑफ है। हम लोग भी उसे ढूंढ रहे हैं आपलोग भी ढूंढने में मदद कीजिए।